फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The minor rape victim has been protesting at the Collectorate for four days.

Hamirpur News: चार दिन से कलक्ट्रेट में धरना दे रही नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता

Sat, 10 Jan 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The minor rape victim has been protesting at the Collectorate for four days.
हमीरपुर। कलक्ट्रेट के गोल चबूतरा पर दुष्कर्म पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ चार दिन से धरने पर बैठी है। न्याय की उम्मीद में पूरा परिवार ठंड में ठिठुर रहा है। इस मामले में जब सीओ से पूछा तो उन्होंने फौरन सदर कोतवाल को पीड़ित पक्ष से मिलने भेजा।
विज्ञापन

राठ के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि तीन नवंबर 2022 को अतरौलिया मोहल्ला निवासी चंद्रभान ने उनकी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया था। जेल से आने के बाद आरोपी ने घर में घुसकर राजीनामा करने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। 27 दिसंबर को उनका बेटा अपनी बुआ के घर जा रहा था। आरोपी व उसके परिजन बेटे को पकड़कर अपने घर ले गए। जहां उसके साथ मारपीट करते हुए अश्लील वीडियो बनाए और राजीनामा न करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस को बुला लिया और पुलिस ने उलटा उनके बेटे का शांति भंग में चालान कर दिया। आरोप लगाया कि फर्जी वीडियो की वजह से उन्हें व उनके बेटे को फंसाना चाहते हैं। यहां पर चार दिन से बैठे है कोई अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आया। पीड़िता का कहना है कि उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed