{"_id":"6a84ac6b6b304c061c063c44","slug":"the-marshy-approach-road-to-kendriya-vidyalaya-is-being-repaired-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143920-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: केंद्रीय विद्यालय का दलदल भरा रास्ता किया जा रहा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: केंद्रीय विद्यालय का दलदल भरा रास्ता किया जा रहा दुरुस्त
फोटो 18 एचएएमपी 14- सुमेरपुर केंद्रीय विद्यालय की दलदल भरे रास्ते को ठीक कराते ठेकेदार। संवाद
- फोटो : 1
Link Copied
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर बारिश के चलते दलदल होने की खबर अमर उजाला ने आठ जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अब दलदल भरे रास्ते को नगर पंचायत डस्ट और गिट्टी डालकर दुरुस्त करने में लगा है।
विज्ञापन
पिछले माह सात जुलाई को अभिभावकों ने विद्यालय गेट के पास दलदल होने का एक वीडियो और फोटो वायरल किया था। इस खबर का संज्ञान लेकर डीएम अभिषेक गोयल ने एसडीएम सदर अभिषेक कुमार के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया था। उन्होंने करीब 70 मीटर सड़क दलदल भारी पाई थी। तब उन्होंने नगर पंचायत को फटकार लगा इसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते मंगलवार को दलदल भरे रास्ते में डस्ट एवं गिट्टी डालकर दुरुस्त किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि अभी फौरी तौर पर रास्ते में जीएसबी डालकर बनाया जा रहा है। बजट आने पर यहां पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।