फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The lease was granted in 1962, and it became the cause of hostility.

Hamirpur News: सन 1962 में मिला पट्टा, बना दुश्मनी का कारण

Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The lease was granted in 1962, and it became the cause of hostility.
हत्या के दो साल पुराने मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के डिमुहा गांव के सिद्धबाबा डेरा निवासी मानसिंंह जब कानपुर देहात के मूसानगर के तहरापुर से अपने ननिहाल में रहने आया था। पहले मानसिंह के पिता यहां रहते थे। उस वक्त किसी से कोई विवाद नहीं था। गांव में सभी लोग रिश्तेदार कहकर पुकारते थे। मानसिंह ने उस समय पांच बीघा जमीन खरीदी। इसके बाद सन 1962 में 14 बीघा का पट्टा मिल गया। बस यहीं से गांवदारी में रंजिश शुरू हो गई।

मृतक ने जो जमीन खरीदी थी वह अपने मामा की लड़की से ही खरीदी थी। इस बात पर भी विवाद रहा। बहुत लोगों को यह बात नागवार गुजरी थी। हालांकि इसकी कोई परवाह नहीं की और वह मेहनत करके आगे बढ़ता रहा। ग्रामीणों की मानें तो मानसिंह यहां पर अपनी पत्नी के साथ यहां रहता था। एक बेटा उसके पैतृक गांव मूसानगर में रहता था और उसका आना जाना रहता था। बड़े बेटे देवराज की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पट्टा का विवाद कोर्ट तक पहुंचा। 14 बीघा का जो पट्टा मिला था उस पर कुछ लोग काबिज थे। हाईकोर्ट से वापस फाइल चकबंदी विभाग में लौट आई थी, जिस पर विचरण चल रहा था। 26 अगस्त की तारीख लगी हुई थी। इसके पहले ही घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed