{"_id":"6262f9271929a521e139fd14","slug":"the-importance-of-earth-day-explained-with-the-poster-hamirpur-news-knp692727788","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य डा. राजकुमार ने कहा कि हमें अपनी वैश्विक धरा का संरक्षण करने के लिए इसके संसाधनों को ठीक से उपयोग करना है। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी इसका उपयोग कर सकें। संचालन डा. सबा कौशर ने किया।
मृदुलता सोनकर, डा. ज्योति यादव, डा. स्वाति गुप्ता, डा.धीरेंद्र सिंह चौहान, सुषमा आदि मौजूद रहे। वहीं शहर के गुरु कुलम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने अनेक तरह के पोस्टर बनाकर पृथ्वी की महत्व को समझाया। छोटे बच्चों ने ड्राइंग बनाकर सबका मनमोह लिया। प्रबंधक सत्यप्रकाश व प्रधानाचार्या रूपक गुप्ता ने बच्चों को समझाया। इस मौके पर दीपक, आशीष बादल, वंदना, प्रीती, नेहा, रिया, आकांक्षा, अनम, ख़ुशी, रूचि, पूनम, ऋचा आदि उपस्थित रहे। मौदहा संवाद के अनुसार राजकीय महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर प्राचार्य डा.चंदन पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पृथ्वी को माता कहा गया है। डा. स्नेहलता ने इसके इतिहास पर प्रकाश डाला। गजेंद्र पाल सिंह, भूप सिंह, संजय, बलवान, इकरार हुसैन के अलावा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। गहरौली संवाद के अनुसार क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में पृथ्वी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गांव के गोविंद विद्यालय इंटर कालेज में गोष्ठी हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य बलराम सिंह राजपूत ने किया।