Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The groom's side made a deal to settle the matter after the bride went missing.

Hamirpur News: दुल्हन के लापता होने पर वर पक्ष ने लेनदेन कर किया समझौता

Sat, 21 Feb 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The groom's side made a deal to settle the matter after the bride went missing.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बरात आने के एक दिन पूर्व दुल्हन घर से प्रेमी संग लापता हो गई। पिता ने वर पक्ष को फोन पर बरात लाने से रोक दिया। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने चौकी पहुंचकर आपस में हुए लेनदेन को वापस कर समझौता कर लिया। वहीं दुल्हन के पिता ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती की बरात 19 फरवरी को इसी थानाक्षेत्र के एक गांव से आनी थी। शादी कस्बे के एक गेस्ट हाउस से होनी थी। 18 फरवरी की रात में मेहंदी रस्म होने के बाद सभी लोग खा पीकर सो गए। इसी बीच मौका पाकर दुल्हन घर से प्रेमी के संग लापता हो गई। सुबह नींद खुलने के बाद जब दुल्हन के लापता होने की जानकारी हुई तो सन्नाटा छा गया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा। दुल्हन के गायब होने की सूचना पिता ने वर पक्ष को देकर बरात लाने से मना कर दिया। शुक्रवार को दोनों पक्ष फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी पहुंचकर आपस में दहेज को लेकर हुए लेनदेन को वापस करके समझौता कर लिया। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता ने कोई तहरीर पिता ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed