{"_id":"62e96c0398040247774b1fce","slug":"the-faith-of-the-devotees-increased-in-the-nag-temples-hamirpur-news-knp7108880162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग पंचमी पर नाग मंदिरों में मेलों का आयोजन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग पंचमी पर नाग मंदिरों में मेलों का आयोजन हुआ
विज्ञापन
हमीरपुर। नाग पंचमी पर्व पर नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। नाग देवता की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर मेलों का भी आयोजन किया गया। दंगलों का लोगों ने लुफ्त उठाया।
शहर के पातालेश्वर मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन हुआ। शहर निवासी अनुराग हजारिया ने सुनील सिंह कानपुर को पटकनी दी। मनोज कुसमरा ने बृजेश कानपुर को हराया, हनुमान ने सूरज को पराजित किया। जबकि मनोज कुसमरा व विक्रम झलोखर तथा शुभम झलोखर व गोविंद सिंह खरौंज के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। रेफरी की भूमिका पहलवान मुस्ताक, रामजीवन, सुरेश व रामकिशुन ने निभाई। कुश्ती के आयोजन में युगांक मिश्रा, राहुल बाजपेई, सत्यप्रकाश मिश्रा, बउआ सैनी, शिवम सिंह, अभिषेक खरे, भुरियल दादा, विवेक बाजपेई का सहयोग रहा।
कुरारा संवाद के अनुसार टोडरपुर गांव में वासुदेव के मंदिर में भव्य मेला का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी लाखन ने बताया कि नाग पंचमी के दिन भव्य मेला के साथ बैठक की जाती है। गांव के हितेश कुमार कुशवाहा ने बताया बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने व रुकने की व्यवस्था कमेटी करती है।
विज्ञापन
मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार अलरा गौरा गांव में नाग पंचमी पर्व पर दो दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। लोगों ने नाग देवता के दर्शन कर बीरा बतासा और दूध जल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। वहीं मेले में तीतरों की कुश्ती का आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
सरीला (हमीरपुर)। नगर के प्राचीन शैलेश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद मंदिर पहुंचने पर कलश यात्रा का समापन हुआ।
नगर व मंदिर समिति द्वारा बुधवार से मंदिर परिसर में शिव पुराण का आयोजन कराया जा रहा है। जिसकी भव्य कलश यात्रा मंगलवार को निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं व स्कूली छात्राएं कलश रखकर मंगल गीत गाती चल रही थी। युवाओं ने जमकर शिव के जयकारे लगाए। कलश यात्रा में दो दर्जन से अधिक घोड़े भी शामिल रहे। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा का नगर भ्रमण के बाद मंदिर पहुंचने पर समापन हुआ।