{"_id":"5762f9194f1c1b481e11c772","slug":"the-district-opted-for-organic-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खेती के लिए जिले को चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खेती के लिए जिले को चुना
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित खरीफ गोष्ठी/किसान दिवस में जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने किसानों से रासायनिक खादों के इस्तेमाल से परहेज करने की सलाह दी। कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले को जैविक खेती के चयनित किया है। किसान खेतों को खाली न छोड़े, खेती के साथ बागवानी भी करें। गोष्ठी में कृषि से संबंधित स्टाल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
खरीफ गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे बड़ा किसान है। वह अपनी समस्याओं को खुद जानकर निराकरण करता है। कहा कि वर्षा कम होने से किसान दु:खी और परेशान है। सड़कों के चौड़ीकरण से वृक्षों की कटान जारी है। मगर नए पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों कोे सलाह दी कि बरसात में पौधा रोपित करें।
विज्ञापन
कहा कि किसान खेतों में लेमन ग्रास व पामा की खेती करें। लेमन ग्रास की एक बार जड़ लगाकर पांच वर्ष तक खेती की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से रासायनिक खादों के इस्तेमाल से परहेज करने को कहा। कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले को जैविक खेती के चयनित किया है। कहा कि किसान खेतों को खाली न छोड़े।
विज्ञापन
खेती के साथ बागवानी भी करें। सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि सभी किसान 25 जून तक आधार कार्ड बनवा लें ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। जिला कृषि अधिकारी डा.धर्मराज सिंह ने खेत तालाब. खाद, बीज वितरण व कृषि से संबंधित जानकारी दी। बताया कि किसानों के लिए 59 प्रावधिक सहायकों की नियुक्ति शासन ने कर दी है।
प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर कृषि संबंधी जानकारी किसानों को दी जाएगी। डीएम ने भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम को निर्देश देकर जल्द से जल्द अनुदान दिए जाने को कहा। किसान देव सिंह, ओमप्रकाश गुढ़ा, दंगल सिंह, सरगांव, केशवप्रसाद मिश्रा, रामप्रकाश कुशवाहा मुटनी, जागेश्वर बिलगांव व लालाराम भौली ने अपनी समस्याएं रखीं। संचालन किसान मलखान सिंह यादव ने किया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।