{"_id":"61b78fd1153e1a503027a2c2","slug":"the-day-passed-in-hope-returned-empty-handed-hamirpur-news-knp669369731","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन पाने को लेकर दुखी नजर आए कई कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन पाने को लेकर दुखी नजर आए कई कार्डधारक
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दूसरे दिन भी निशुल्क राशन का वितरण जारी रहा। कार्ड धारकों को रिफाइंड, नमक व दाल का भी वितरण हुआ। वहीं कुछ कार्ड धारक कोटेदारों की मनमानी से दुखी नजर आए। समय से राशन न मिलने घंटों इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटने से निराश रहे।
कार्ड धारकों ने दुकानदारों पर राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाया है। जिले में कुल 487 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। जिनमें 36022 अंत्योदय व दो लाख 4135 पात्र गृहस्थी कुल दो लाख 40 हजार 157 परिवारों के करीब नौ लाख यूनिटों को निशुल्क राशन दिया जाना है। राशन के साथ मार्च 2022 तक सभी कार्ड धारकों को एक किलो चना, रिफाइंड व नमक भी दिया जाना है।
शहर निवासी अंत्योदय कार्ड धारक मिथलेश ने बताया कि छह महीने से राशन नहीं मिल रहा है। कार्ड में चार यूनिट हैं। कोटेदार कहता है नाम कट गए हैं। सोमवार को राशन की दुकान में उसने मशीन में अपना तीन बार अंगूठा लगाया तो नहीं लगा। इस पर कोटेदार ने कहा कल आना। बताया कि एक लड़का बीमार है। वहीं पति मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
शहर के जरैली मड़इया निवासी कुसुमा देवी ने बताया कि रविवार को कोटेदार ने तीन बजे दुकान बंद कर दी थी। कहा कल आना, आज एक बजने को हैं। अभी तक राशन नहीं मिला है। कोेटेदार मनमानी कर रहे हैं। जिससे काम धंधा छोड़कर राशन के लिए समय बर्बाद करना पड़ता है।
केसरिया डेरा निवासी कार्ड धारक शिवकुमारी ने बताया कि रविवार को भी वह लौट गई थी। आज भी कोटेदार उल्टी सीधी बातें कर रहा है। बताया कि मेहनत मजदूरी कर जीवन की गाड़ी चल रही हैं। बताया कि घर में ताला लगाकर राशन लेने आई हैं। दुकानदार कह रहा है कि अगले दिन आना।
जिन कार्ड धारकों के अंगूठे नहीं लगते उनको वितरण के आखिरी दिन आप्शन खुलता है। ऐसे कार्ड धारकों के मोबाइल नंबर हमारी साइड से अपडेट होना चाहिए। वहीं नंबर जब ई पाश मशीन में डालते हैं तो उसमें चार अंक का ओटीपी आता है। जिसके डालते ही कार्ड धारक को राशन सुनिश्चित होता है। कहा 90 फीसदी वितरण आधार प्रमाणीकरण से ही होता है। जिसके यूनिट आदि कट गए हैं। वह लोग सभी यूनिटों के आधार लेकर फीडिंग करा लें। मनमानी की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
रामजतन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी