फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The Chamber of Commerce raises the voice of traders: State President

व्यापारियों की आवाज उठाता है व्यापार मंडल: प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 12 Mar 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 12 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce raises the voice of traders: State President
राठ। नगर के उत्सव पैलेस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की व्यापारी पंचायत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों ने में जुलूस निकालते हुए व्यापारी एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष पं. मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर निराकरण कराने का काम करता है। एकता पर बल देते हुए कहा कि सभी व्यापारी संगठित होकर काम करें। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम तीर्थ सिंघल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करता है। कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से लेकर निराकरण का प्रयास करते हैं। संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया। प्रदेश महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, संयुक्त महामंत्री श्याम मोहन दुबे, जीतू सोनी, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, काशी प्रसाद गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, दीपेंद्र बुधौलिया, कामता बबेले, प्रमोद गुप्ता, मनोज सोनी, सुयासभानु शिवहरे, अमरजीत अरोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed