फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The canal overflowed, flooding 120 bighas of farmland.

Hamirpur News: नहर ओवरफ्लो होने से 120 बीघा खेतों में भरा पानी

Wed, 17 Dec 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The canal overflowed, flooding 120 bighas of farmland.
फोटो 16 एचएएमपी 6- नहर की पटरी कटने से ओवरफ्लो हुआ पानी खेतों में भर हुआ। संवाद - फोटो : प्रीे रिक्रूटमेंट प्र​शिक्षण में मौजूद विधायक व एसएसबी जवान।
सरीला। क्षेत्र में नहर का पानी ओवरफ्लो होकर पटरियों को काटते हुए खेतों में जा घुसा, इससे कई गांवों की 120 बीघा की फसलें जलमग्न हो गईं। बता दें कि नहर की सिल्ट सफाई ठीक से न होने के कारण पिछले तीन दिनों से स्थिति बिगड़ी हुई है। क्षमता से पानी छोड़ने पर ओवरफ्लो हो रहा है।
विज्ञापन

बिरखेरा निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उनकी दो बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह डूब गई हैं। वहीं, सुमित्रा रानी की एक बीघा मटर की फसल भी पानी में नष्ट हो गई। इसी तरह बिलगांव और छेड़ी गांवों में भी कई किसानों के खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि धौहल बुजुर्ग गांव में नहर का टेल होने के बावजूद करीब 500 मीटर पहले ही सिल्ट सफाई छोड़ दी गई, इससे पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के कई खेत जलमग्न हो गए। किसान अमरनाथ ने बताया कि खेत के किनारे बनी बंधी के कारण पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। किसानों ने बंधी तोड़कर पानी निकाले जाने और नहर का बहाव टेल की ओर मोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------


मामले की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
नीरज कुमार, अवर अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed