{"_id":"b85a5aa4335bab343ee35d817ebb4bdc","slug":"the-bank-received-bread-from-the-bread-to-the-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटी बैंक से गरीबों को मिली रोटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटी बैंक से गरीबों को मिली रोटी
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ले में बीते कई सप्ताह से शुरु निजामी रोटी बैंक का रविवार को कपसा मार्ग हुसैनगंज के निजामी खानकाह मस्जिद के सामने विधिवत उद्घाटन गरीबों को रोटी बांटकर किया गया। मियां मुख्तार निजामी से रोटी बैंक का उद्घाटन किया।
महोबा से रोटी बैंक की शुरुआत करने वाले हाजी पावेश मोहम्मद उर्फ मुट्टन हाजी ने बताया कि जिले का यह कस्बे में संचालित निजामी रोटी बैंक पहला रोटी बैंक है। जबकि देश के विभिन्न स्थानों पर इसी तरह के 60 रोटी बैंक संचालित हो चुके हैं।
इसमें बांदा, जालौन, झांसी, रायपुर दुर्ग, महाराष्ट्र के मुंबई सहित गुजरात व दिल्ली में स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कोई भी गरीब भूखा न सोए। कस्बे के निजामी रोटी बैंक के संचालक हाजी अब्दुल सलाम ने बताया कि रोटी बैंक की प्रेरणा महोबा से मिली और इसकी
विज्ञापन
शुरुआत बीते तीन सप्ताह पूर्व कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ले से शुरु हुई। इसमें दर्जनों युवा घरों से आई हुई रोटी गरीबों तक पहुंचाने का कार्य करते है और महिलाएं इनका बंडल बनाती हैं।
वर्तमान में 100 से अधिक परिवारों को यहां से रोटियां दी जा रही हैं। इस कार्य में सुभान हुसैन, भैया चेयरमैन बाबा, तारिक बाबू, वसीम, मुमशाद, नजमी, सद्दाम, आमिर, सफी, शनि, नजमुद्दीन, बीटू भाई, जावेद कुंबले, मेजर पावर निजामुद्दीन व असलम आदि युवा लगे हैं।