फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ten days, four million affected businesses

दस दिनों में चार करोड़ का कारोबार प्रभावित

Fri, 18 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ten days, four million affected businesses
सुमेरपुर मंडी में पसरा सन्नाटा। - फोटो : Amar ujala

नोट बंद होने की जबरदस्त चोट नवीन गल्ला मंडी के कारोबार को लगी है। व्यापार पूर्णतय: ठप हो जाने से दस दिन में नवीन गल्ला मंडी परिषद को लगभग आठ लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई है। दस दिन में व्यापारियों का लगभग चार करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है। इस मंडी में व्यापारी प्रतिदिन लगभग 40 लाख रुपये का व्यापार करते रहे हैं। मंडी का कारोबार बंद होने से इससे जुड़े पल्लेदार व बिचौलिया कंगाल हो गए हैं। अगर यहीं आलम बना रहा तो यहां से विदेशों तक जाने वाली सफेद ज्वार का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन


नवीन गल्ला मंडी के सचिव देवकुमार पोरवाल ने बताया कि नोट बंदी के फैसले के बाद गल्ला मंडी के कारोबार में पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। पिछले दस दिन में मंडी परिषद को करीब आठ लाख रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। प्रतिदिन करीब 40 लाख रुपये का कारोबार होता है। अब तक करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। नवंबर का अंतिम पखवारे व दिसंबर माह में यहां पर ज्वार का कारोबार बड़े पैमाने पर होता हे।
विज्ञापन


इस मंडी से कानपुर, फतेहपुर, जालौन, महोबा, छतरपुर सहित अन्य जनपदों से ज्वार आती है। सफेद ज्वार की डिमांड विदेशों तक होती है। यहां से पाकिस्तान, सउदी अरब, अफगानिस्तान आदि देशों को ज्वार जाती है। इस कारोबार से मंडी परिषद को अच्छा खासा राजस्व प्रतिवर्ष हासिल होता है। लेकिन अचानक नोट बंदी का फैसले से इस कारोबार की तैयारियों को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी रामरूप शिवहरे, श्याम बिहारी पांडेय, बरदानीलाल गुप्ता, महेश गुप्ता, उदित नारायन तिवारी आदि ने बताया कि इस वर्ष ज्वार का कारोबार शिथिल रहने की संभावना है। आढ़तों के शटर पूरी तरह बंद हैं। कारोबार बंद होने से इनके समक्ष अब दो जून रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed