फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Temperature drops by five degrees, cold wave and fog alert for 48 hours

Hamirpur News: पांच डिग्री लुढ़का पारा, 48 घंटे शीत लहर और कोहरे का अलर्ट

Wed, 07 Jan 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by five degrees, cold wave and fog alert for 48 hours
फोटो 06 एचएएमपी 08- रानी लक्ष्मीबाई चौराहे के पास धुंध से सूनसान कानपुर-सागर हाईवे। संवाद
हमीरपुर। अब तक के सीजन का सबसे ठंडा दिन मंगलवार रहा। बीते दिन की तुलना में अधिकतम पारा पांच डिग्री लुढ़ककर 13.2 व न्यूनतम पारा दो डिग्री गिरावट के साथ 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर ने लोगों ने सभी की कंपकंपी छुड़ा दी। पछुआ हवाओं के चलने से गलन भरी ठंड से लोग परेशान रहे। बाहर निकले लोगों ने खुद को गर्म कपड़ों से ढककर बचाव किया। सड़कों के किनारे जले अलाव के आसपास राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही। ठंड से बचने के लिए घरों में लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सहारा लिया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक शीतलहर व घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से बचाव की अपील की गई है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के कृषि वैज्ञानिक व अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवा के कारण दर्ज तापमान से अधिक ठंड का एहसास हुआ। पहाड़ों पर हिमपात के कारण गलन भरी ठंड का असर जिले में अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

--------------

बीते छह दिनों के तापमान पर एक नजर

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

01-01-2026 - 18 - 7
02-01-2026 - 16 - 9
03-01-2026 - 15.2 - 9.2
04-01-2026 - 16 - 8
05-01-2026 - 18 - 9
06-01-2026 - 18 - 8
-------------




कोहरा एवं सर्दी बनी फसलों के लिए आफत

भरुआ सुमेरपुर। कोहरे एवं सर्दी के सितम का कहर फसलों में जारी रहने से फसलों की सेहत बिगड़ रही है। कोहरा दलहनी-तिलहनी फसलों में विपरीत असर डाल रहा है। इससे किसान चिंतित हो उठा है। शीतलहर के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed