फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenager was gang-raped by three youths

किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 03 Sep 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teenager was gang-raped by three youths
हमीरपुर। शहर कोतवाली के एक गांव में बेतवा नदी की बाढ़ से गिरे घर को लेकर खुले आसमान के नीचे सो रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर के निकटवर्ती एक गांव निवासी व्यक्ति का कच्चा घर बेतवा नदी की बाढ़ में डूबने से गिर चुका है। ऐसे में पीड़ित का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित के आवास के बगल से मौरंग खदान संचालित है। इसी खदान के रास्ते से ट्रैक्टर ट्राली से मौरंग ढोने का काम तमाम लोग करते हैं। पीड़ित ने बताया कि काफी समय से गांव निवासी अनुराग व गोविंदा व पत्योरा निवासी कामता किशोरी को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन

बताया सभी आरोपी ट्रैक्टर चालक हैं। शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे नशे में आरोपी पीड़ित के घर जा धमके। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने पर किशोरी के शोर मचाने पर जैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तीन आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एक आरोपी के पुलिस के गिरफ्त में आने की बात कही जा रही है, जबकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का शनिवार को मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed