{"_id":"58e929eb4f1c1bd0355b47e2","slug":"teenage-kerosene-oil-put-the-girl-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने मिट्टी का तेल डालकर छात्रा को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने मिट्टी का तेल डालकर छात्रा को जलाया
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
राठ में अस्पताल में भर्ती किरन।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सो रही इंटरमीडिएट की छात्रा को एक किशोर ने मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, 80 फीसदी जल चुकी छात्रा को नाजुक हालत में झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मवई गांव निवासी जगदीश लोधी की 19 वर्षीया पुत्री किरन शुक्रवार रात घर में सो रही थी। वह इंटरमीडिएट की छात्रा है। पिता जगदीश ने बताया कि वह परिवार के साथ गेहूं की फसल की कटाई के लिए खेत गया था। घर में उसके माता-पिता व बेटी मौजूद थी। किरन ने आरोप लगाते हुए बताया कि रात करीब 12 बजे वह कमरे में सो रही थी। तभी घर की दीवार फांदकर गांव का ही एक किशोर घुस आया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगने पर जब वह चिल्लाई तो घर के बाहर सो रहे उसके दादा-दादी पहुंचे और आग बुझाई। तब तक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई थी।
विज्ञापन
परिजन रात करीब तीन बजे युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां नाजुक हालत होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। डॉ. रविप्रताप ने बताया कि युवती करीब 80 फीसदी झुलस गई है। घटना के कारणों को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पुलिस ने पिता क ी सूचना पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के हाथ भी आग से झुलसे हैं, उसका कहना है कि युवती ने खुद आग लगाई है।
विज्ञापन