फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teeja Mahotsav procession taken out with music and fanfare.

Hamirpur News: गाजे-बाजे के साथ निकली तीजा महोत्सव की शोभायात्रा

Mon, 14 Sep 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teeja Mahotsav procession taken out with music and fanfare.
फोटो 14 एचएएमपी 25- सुमेरपुर में तीज महोत्सव की शोभायात्रा देखने उमड़ी भीड़। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा सोमवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच धूमधाम से निकाली गई। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से सजी झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर माहौल के बीच तीन दिवसीय तीजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा की शुरुआत चांद थोक स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं श्रीकृष्ण लीला तीजा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित ‘बब्बू भैया’ ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की आरती उतारकर शोभायात्रा को रवाना किया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच आगे बढ़ी। शोभायात्रा ने पूरे कस्बे को कृष्णमय कर दिया।
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे श्रीकृष्ण मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नरही मार्ग, नेहा चौराहा होते हुए हाईवे पर पहुंची। यहां से बस स्टैंड पहुंचने के बाद थाना चौराहा, मैथिलीशरण गुप्त मार्ग, कमलेश तिराहा होते हुए छोटी बाजार पहुंची। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने घरों की छतों तथा दुकानों के सामने खड़े होकर झांकियों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में कुल 35 झांकियां शामिल रहीं। इनमें अधिकांश झांकियां भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित थीं। द्रौपदी चीरहरण की झांकी ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा। झांकियों की साज-सज्जा और कलाकारों के जीवंत अभिनय ने शोभायात्रा की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
छोटी बाजार पहुंचने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी को हरचंदन तालाब ले जाया गया। यहां नागनाथन लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग का मान मर्दन करने की लीला देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। नागनाथन लीला के उपरांत छोटी बाजार में कंस वध के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में पूर्व विधायक युवराज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद, रामदत्त पांडे, दीपा तिवारी, नवलदाऊ, कल्लू यादव, श्यामबाबू पांडे, सुरेश यादव, बदलू फौजी, सपा नेता रामप्रकाश प्रजापति, कुंजबिहारी पांडे, संजीव पांडे, रणवीर सिंह लाला, अभिषेक सिंह छोटू, अखिलेश साहू, बृजेश शर्मा, राघवेंद्र पांडे, परशुराम प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ‘दीपू’, श्यामजी गुप्ता सहित हजारों श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर यशपाल सिंह और थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने संभाली।

शोभायात्रा में फंसी एंबुलेंस को पुलिस ने दिलाया रास्ता
मौदहा की ओर से हमीरपुर मुख्यालय जा रही एक एंबुलेंस सोमवार को नेहा चौराहा के पास हाईवे पर शोभायात्रा की भीड़ में फंस गई। एंबुलेंस के फंसने की जानकारी होते ही शोभायात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को हटाकर एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस को शोभायात्रा के किनारे-किनारे सुरक्षित निकालकर मुख्यालय की ओर रवाना किया गया। पुलिसकर्मियों की तत्परता से एंबुलेंस को समय रहते रास्ता मिल सका।

सात दशक बाद टूटी परंपरा, श्रीकृष्ण की जगह शामिल हुए गणेश
आजादी के बाद से गुरुगुज थोक के महादेव गुप्ता व सुंदरलाल गुप्ता परिवार द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का विमान मुख्य झांकी में शामिल करने की परंपरा सात दशक से चली आ रही थी। इस वर्ष परिजनों ने ऐन वक्त पर विमान भेजने में असमर्थता जताई। इस पर श्रीकृष्ण लीला कमेटी ने गणेश की झांकी शामिल कर शोभायात्रा शुरू कराई।

शोभायात्रा की झलकियां
अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त।
हरचंदन तालाब में पहली बार पीएसी के गोताखोर रहे तैनात।
तीजा मेला में पहली बार तैनात हुआ बमरोधक दस्ता।
छोटी बाजार में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया चिकित्सा शिविर।
मां भगवती मानव कल्याण संगठन ने पहली बार शामिल की नशामुक्ति की झांकी।
विलुप्तप्राय बुंदेली दिलदिल घोड़ी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र।
नगर पंचायत की स्वच्छता एवं पर्यावरण की झांकी ने दिया जागरूकता का संदेश।

तालाब के बीच हुआ कंस वध लीला का मंचन, नाग नथैया देख झूमे दर्शक
गहरौली (हमीरपुर)। कस्बा गहरौली में तीजा महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार दोपहर 3 बजे से ढलत तालाब के बीचो-बीच तखत डालकर तैयार किए गए मंच पर विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग अपनी संस्कृति को समेटे हुए सनातन धर्म का पालन करते हुए चले आ रहे हैं। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर गहरौली से करौंदा बाबा रोड व मुहाल में श्मशान घाट निर्माण का आश्वासन दिया। मंचन के दौरान कंस वध, नाग के ऊपर भगवान श्रीकृष्ण का नृत्य जिसे नाग नथैया कहा जाता है, बकासुर वध सहित आधा दर्जन जीवंत लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय को देखने के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रीय दर्शक तालाब के चारों ओर मौजूद रहे। विधायक के साथ जिला मंत्री दिग्विजय पाठक, वीर नारायण दादी ब्लॉक प्रमुख मुस्करा, अमर चंद्र अनुरागी, प्रमोद अग्रवाल, मोहर सिंह दाऊ, अरविंद राजपूत, धर्मपाल राजपूत आदि मौजूद महिपाल यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो 14 एचएएमपी 25- सुमेरपुर में तीज महोत्सव की शोभायात्रा देखने उमड़ी भीड़। संवाद

फोटो 14 एचएएमपी 25- सुमेरपुर में तीज महोत्सव की शोभायात्रा देखने उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed