{"_id":"6a89eda7e3a48d63a307caf5","slug":"teacher-accused-of-obscenity-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-144108-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अध्यापक पर लगाया अश्लीलता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अध्यापक पर लगाया अश्लीलता का आरोप
विज्ञापन
हमीरपुर। बिवांर मुटनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर अभिभावकों ने छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप लगाए हैं। पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि शिक्षक की हरकतों से कुछ छात्राएं 15 दिन से विद्यालय नहीं गईं। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि विद्यालय में तैनात अध्यापक छात्राओं को अनावश्यक छूने का प्रयास करता है। कभी टॉफी खिलाने के बहाने अपने कमरे में बुलाता है तो कभी दूसरे बहाने से। छात्राओं ने जानकारी परिजन को दी। परिजन का आरोप है कि जब वह विद्यालय पहुंचे तो अध्यापक ने उनके साथ भी अभद्रता की और स्कूल से छात्राओं को बेदखल करने की धमकी दी।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापक और संबंधित अध्यापक ने उन्हें व छात्राओं को विद्यालय से बाहर निकाल दिया। पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शिक्षक पहले मांग चुका माफी: शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की गई। इसके पहले भी शिक्षक की हरकतें सुर्खियों में रहीं हैं। शिकायतकर्ता एक युवती का कहना है कि उसकी तीन भतीजी विद्यालय में पढ़ती हैं। शिक्षक की अश्लीलता एक बार पहले सामने आई तो उस वक्त उसने माफी मांग ली थी।
आरोपी शिक्षक का कहना है कि पूर्व में छात्रा को स्कूल समय पर न आने के लिए डांट दिया था, उसने गलत आरोप लगाए थे। अश्लीलता का जो आरोप लगाया गया है वह बेबुनियाद है। इसमें ग्राम प्रधान की साजिश है। वह स्कूल संबद्ध की बात को लेकर खुन्नस मानते हैं।