फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Syndicate working in crop insurance scam : Vikram Singh

फसल बीमा घोटाले में काम कर रहा सिंडिकेट : विक्रम सिंह

Fri, 05 Sep 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Syndicate working in crop insurance scam : Vikram Singh
राठ। भारतीय किसान यूनियन युवा का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। तहसील परिसर में धरने पर बैठे युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत बंगरा ने कहा कि 30 अगस्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था। इसमें किसान फसल बीमा के नाम पर हुई धांधली में जांच व कार्रवाई की मांग की थी। जांच में प्रधानमंत्री फसल बीमा की धांधली उजागर हुई है। रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि यह बानगी मात्र है। इसमें पूरा सिंडिकेट काम कर रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। जनसेवक मलखान सिंह निषाद, अर्जुन सिंह, जगतराम, फजल अहमद, श्यामबाबू, संजय सिंह, अनिल कुमार, अभिषेक सोनी, चतुर सिंह, इंजीनियर रामहेत सिंह, विनोद कुमार, स्वामी प्रसाद, अनिल कुमार, महेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed