फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Swami Parmanand said: Ram temple of Ayodhya will be the world's priceless heritage

स्वामी परमानंद बोले: विश्व की अनमोल धरोहर होगा अयोध्या का राम मंदिर

Thu, 07 Oct 2021 06:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 Oct 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Swami Parmanand said: Ram temple of Ayodhya will be the world's priceless heritage
स्वामी परमानंद - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर स्थित अखंड परमधाम ठडेश्वरी आश्रम में राम मंदिर निर्माण समिति के ट्रस्टी युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिरविश्व की अनमोल धरोहर होगा। उन्होंने बताया अभी 60 फिट गहरी खुदाई के बाद 12 मीटर मोटी चट्टान तैयार कर नीचे 31 लेयर बनेंगे। अभी 26 लेयर का निर्माण हो गया है। कहा जिस दिन बनकर तैयार होगा यह विश्व की अनमोल धरोहर होगा।
विज्ञापन


जमीन खरीद संबंधी विवाद के पीछे कुछ भी नहीं है। कुछ राजनीतिक दल बेवजह इसको तूल बनाकर देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। हरिद्धार से चित्रकूट जाते समय स्टेशन मार्ग के ठडेश्वरी आश्रम में ठहरे युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने कहा जिस भव्यता के साथ राम मंदिर निर्माण की परिकल्पना की गई है। उसके पूर्ण होने के बाद यह विश्व की अनमोल धरोहर होगी।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जमीन खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। कुछ राजनीतिक दल बेवजह तूल देकर देश की साख को बट्टा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने लाखों की संख्या में गरीबों को आवास दिए हैं। अगर दिवाली पर्व पर प्रत्येक आवास में दो दीये जला दिए जाएंगे तो रामराज का सपना साकार हो जाएगा। कहा देश से भ्रष्टाचार जल्द खत्म नहीं हो सकता है।

क्योंकि देश का सिस्टम खराब है। जब तक देश का सिस्टम नहीं बदलेगा तब तक भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करना बेमानी है। कहा डिजिटल लेनदेन ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। जिसे और सुदृढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए सभी को भेदभाव, जाति, संप्रदाय भूलकर एकजुट होना होगा।

तभी देश का भला और देश का विकास होगा। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण का भी समर्थन किया। इस मौके पर अखंड परमधाम के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज, स्वामी सत्यप्रकाश महाराज, स्वामी ओमानंद महाराज, दिव्य चेतना गिरी, मूलानंद महाराज, बैराग्यानंद महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed