फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Swami Parmanand Giri said, Sriram temple will be world's largest temple

स्वामी परमानंद गिरि बोले, विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा श्रीराम मंदिर

Thu, 11 Feb 2021 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Swami Parmanand Giri said, Sriram temple will be world's largest temple
महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में दो वर्षों के बाद अखंड परमधाम संस्था ठडेश्वरी आश्रम में पधारे श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के ट्रस्टी महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने कहा प्रस्तावित राम मंदिर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा। ऐसा मॉडल तैयार कराकर निर्माण की नींव रखी गई है।
विज्ञापन


लोगों को राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर योगदान करना चाहिए। ताकि भव्य मंदिर के निर्माण में धन की कमी आड़े न आ सके। उन्होंने देश में धार्मिक स्थलों के साथ तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा यह ठीक नहीं है। इसके लिए सरकारों को ठोस इंतजाम करना चाहिए। 
विज्ञापन


 

स्वामी परमानंद गिरि महाराज मध्य प्रदेश के सिजई आश्रम से उत्तराखंड के हरिद्वार आश्रम जाते समय गुरुवार को कुछ देर के लिए कस्बे में संचालित अखंड परमधाम की संस्था ठडेश्वरी आश्रम पहुंचे। यहां आश्रम के प्रबंधक स्वामी सत्यप्रकाश महाराज की अगुवाई में उनका गुरु परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया।

कहा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सभी वर्गों, समुदायों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।  उन्होंने ठडेश्वरी आश्रम का भ्रमण कर विस्तारीकरण के लिए अखंड परमधाम के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज से चर्चा की।

इसके बाद हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर गए। इस मौके पर ठड़ेश्वरी आश्रम के प्रबंधक, स्वामी चेतनानंद, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी प्रज्ञानानंद, स्वामी हीरानंद, स्वामी ब्रह्मचारी, स्वामी अंदेशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed