फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Submit high school, intermediate exam forms by 5th August

Hamirpur News: पांच अगस्त तक जमा करें हाईस्कूल, इंटर के परीक्षा फॉर्म

Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Submit high school, intermediate exam forms by 5th August
हमीरपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद अगले साल आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।
विज्ञापन

परिषद ने फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने के लिए पांच अगस्त तक का समय दिया है। वहीं 10 अगस्त तक स्कूल प्रशासन को कोषागार में शुल्क जमा करना होगा। एक से 10 सितंबर तक विवरण में संशोधन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में संस्थाओं के प्रधानाचार्य को निर्देश हैं कि वे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क पांच अगस्त तक प्राप्त कर लें।
अगर कोई विद्यालय 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर पाता है तो वह प्रति छात्र-छात्रा 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा कर सकता है। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण 20 अगस्त तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे।
ऑनलाइन अपलोड किए गए डाटा को 21 से 31 अगस्त के बीच में संस्था की ओर से चेक किया जाए। इसमें माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि को चेक किया जाएगा।
अगर फॉर्म में कोई त्रुटि है तो उसका संशोधन एक सितंबर से 10 सितंबर के बीच में किया जाएगा। 30 सितंबर तक पंजीकृत अभ्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली, कोषपत्र की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालय में डीआईओएस के माध्यम से भेजे जाने के निर्देश हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने तिथि घोषित कर दी गई है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधकों को अवगत करा दिया गया है। - महेश गुप्ता, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed