फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sub-Inspector Recruitment Exam: Roadways bus service every half an hour for the candidates.

दरोगा भर्ती परीक्षा : अभ्यर्थियों के लिए हर आधे घंटे में रोडवेज बस सेवा

Sat, 14 Mar 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Recruitment Exam: Roadways bus service every half an hour for the candidates.
हमीरपुर। दरोगा भर्ती (एसआई) परीक्षा 14 और 15 मार्च को होने जा रही है। इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिस जिले से परीक्षार्थी आ रहे हैं, उन रूटों पर 55 बसों को लगाया गया है, ताकि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। परिवहन निगम यह व्यवस्था सुबह साढ़े चार बजे से रात 10 बजे तक लागू रखेगा। साथ ही सुविधा केंद्रों को भी खोला गया है।
विज्ञापन



जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर चार केंद्र बनाए गए हैं। यहां अन्य जिलों से करीब 3,360 अभ्यर्थी 14 व 15 मार्च को आएंगे। इनको लाने ले जाने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। विभिन्न रूटों पर 55 बसों को लगाया गया है। इनमें हमीरपुर-बांदा 10 बसें, हमीरपुर-बांदा वाया चित्रकूट 10 बस, हमीरपुर-महोबा 10 बस, हमीरपुर-उरई 06 बस, हमीरपुर-झांसी 03 बस, हमीरपुर-कानपुर 14 बस व हमीरपुर-फतेहपुर दो बसें लगाई गई हैं। यह बसें बस अड्डा पर सुबह साढ़े चार बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। हर आधा घंटे में ये बसें अपने रूटों के लिए रवाना होंगी। इन बसों को वर्कशॉप में दुरुस्त कराया गया है। इससे कोई बस रास्ते में खड़ी न हो सके। इससे किसी को दिक्कत न हो और समय से परीक्षा केंद्र पर उनको पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए विभिन्न रूटों पर 55 बसों को लगाया गया है। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जहां जितनी बसों की जरूरत होगी, उसके आधार पर और भी बसों को लगा दिया जाएगा। हर आधा घंटा में बस सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरपी साहू, एआरएम हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed