फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Strongmen, angered by a complaint, beat up a farmer.

Hamirpur News: शिकायत से नाराज दबंगों ने किसान को पीटा

Sun, 26 Jul 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Strongmen, angered by a complaint, beat up a farmer.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। उप जिलाधिकारी सदर के आदेश पर नापजोख के बाद पत्थरगड्डी को उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने किसान को पीटा और जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

टेढ़ा निवासी अतर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके खेत में आसपास के किसानों ने कब्जा करके जोत लिया था। रकबा कम होने पर उसने उप जिलाधिकारी की अदालत में हदबंदी का मुकदमा दायर किया था। उपजिलाधिकारी ने 30 दिसंबर 2025 को आदेश पारित करके सीमांकन चिह्न लगाने के आदेश दिए थे। राजस्व एवं पुलिस की मौजूदगी में नापजोख करके पत्थरगड्डी की गई थी।
विज्ञापन

16 जून को विपक्षी नवाब सिंह उर्फ टीपी आदि ने पत्थरगड्डी को उखाड़कर फेंक दिया। इसकी शिकायत उसने एसडीएम से समाधान दिवस में की थी। 19 जुलाई को को शिकायत से नाराज नवाब सिंह, छूटखू अरख, चंदमौल साहू ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed