फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Couple quarrels after husband fails to bring items for Karva Chauth fast wife attempt to hang herself

हमीरपुर: करवाचौथ व्रत का सामान न लाने पर दंपती में झगड़ा, पत्नी ने की फंदा लगाने की कोशिश, जिला अस्पताल रेफर

Thu, 29 Oct 2026 10:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 29 Oct 2026 10:13 PM IST
सार

Hamirpur News: बिवांर थाना क्षेत्र में करवाचौथ व्रत का सामान न लाने पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे मौदहा सीएचसी से  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hamirpur Couple quarrels after husband fails to bring items for Karva Chauth fast wife attempt to hang herself
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में करवाचौथ के दिन पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उसे समय रहते  देख लिया और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पाटनपुर गांव की पूजा (35) पत्नी राजकुमार कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को करवाचौथ का व्रत रखा था।

विज्ञापन

महिला ने जब अपने पति से कुछ जरूरी सामान मंगवाया तो पति ने अनसुना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद महिला ने शाम लगभग सवा पांच बजे घर के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हलका इंचार्ज एसआई विजयबहादुर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी शाम लगभग साढ़े छह बजे मिली।

विज्ञापन

 

Trending Videos

महिला को जिला अस्पताल रेफर किया
बताया कि महिला का पति पेशे से गाड़ी चालक है और शराब का आदी है। बताया कि महिला को घर के परिजनों ने फंदा लगाते देख लिया था, जिसे उतारकर पहले मौदहा सीएचसी ले ले गए, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उपचार के बाद महिला की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed