{"_id":"681e4e553e2fb4347401c579","slug":"stone-pelting-in-maharana-pratap-jayanti-procession-four-injured-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-124275-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महाराणा प्रताप जयंती जुलूस में पथराव, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महाराणा प्रताप जयंती जुलूस में पथराव, चार घायल
Sat, 10 May 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 10 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिजवाही गांव में हुए पथराव से सीएचसी में भर्ती घायल महिला लीलावती। संवाद
- फोटो : सिजवाही गांव में हुए पथराव से सीएचसी में भर्ती घायल महिला लीलावती। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के सिजवाही गांव में शुक्रवार की दोपहर महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में बवाल हो गया। जमकर हुई पत्थर बाजी में चार लोग घायल हो गए। वहीं, उपद्रव में बाबा साहेब की प्रतिमा भी खंडित कर दी गई। इससे लोगों में खासा आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया है।
सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला निवासी सौरभ सिंह, शनि सिंह, रामजी, रामू सिंह आदि ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली। जो गुसियारी, टिकरी, कपसा होकर सिजवाही गांव पहुंची । कई गांवों से गुजरने पर लोगों का काफिला इसमें बढ़ता चला गा। शोभायात्रा जब गांव सिजवाही पहुंची तो डीजे पर गाना बजाने को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पत्थर, लाठी डंडे आदि चलने लगे। इसी पत्थरबाजी में कुछ शरारती लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित कर दी।
अनुसूचित जाति के लोगों ने दूसरी जाति के लोगों पर प्रतिमा खंडित करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की और इन्हीं लोगों ने ही प्रतिमा भी खंडित की। पत्थरबाजी में मुरली (70), मईयादीन(70), कुसुम कली (50), लीलावती (65) को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
एएसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि कुछ लोग सिजवाही गांव में जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस एक बस्ती से गुजरा तो वहां के लोगों ने डीजे पर बज रहे गाने का विरोध किया। इस पर विवाद हो गया और मारपीट हुई। इसमें सामान्य रूप से कुछ लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी मौदहा भेजा गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कोट
जुलूस निकालने के दौरान दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। घटना आंबेडकर प्रतिमा से करीब 80 मीटर आगे की है। आयोजकों ने सिसोलर थाने में जुलूस निकालने के लिए अनुमति मांगी गई थी लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दीक्षा शर्मा, एसपी हमीरपुर