फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stirring in the public, political parties, silent

जनता में सरगर्मी, राजनीतिक दल खामोश

Fri, 06 Jan 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Stirring in the public, political parties, silent
भाजपा कार्यालय में काम करते मिले कार्यकर्ता व जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जहां आम जनता में सरगर्मी बढ़ी है वहीं, विभिन्न राजनीतिक दल के नेता प्रत्याशियों के मैदान में आने का इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा को छोड़ अन्य पार्टी कार्यालयों में आचार संहिता लगने के तीसरे दिन बाद भी ताले पड़े रहे। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के कार्यालयों का हालचाल जाना। जिसमें भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष कंप्यूटर पर सदस्यों के नामों की फीडिंग कराते मिले। जबकि अन्य कार्यालयों पर ताले लटकते पाए गए। प्रस्तुत है रिपोर्ट-
विज्ञापन


बसपा कार्यालयःसमय: 01:40 बजे-अमर उजाला टीम बसपा कार्यालय पहुंची जहां कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार पार्टी कार्यालय बंद होने पर जानकारी ली। तो जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय प्रभारी को उन्होंने किसी कार्य से बुलवा लिया था। बताया कि नए कार्यालय प्रभारी खालिक की नियुक्ति की है। यह भी बताया कि अब कार्यालय नियमित खुलेगा।
विज्ञापन


सपा कार्यालय: समय दोपहर 1:50 बजे-जिला पंचायत परिसर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में ताला लटकता मिला। जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव से बात करने पर बताया कि वह अभी लखनऊ में हैं। कार्यालय प्रभारी के न होने से दिक्कत आ रही है। बताया कि लखनऊ से वापस आते ही कार्यालय नियमित रूप से खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय: समय दोपहर 2:00 बजे। भाजपा कार्यालय चहल पहल दिखी। अंदर कमरे में जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे कंप्यूटर के निकट आपरेटरों के साथ बैठकर कार्य कराते मिले। कहा कि वह खुद बैठकर बूथ कमेटियों की फीडिंग करा रहे हैं। बताया कि जिले में 16560 बूथ कार्यकर्ताओं का पंजीयन पूरा हो चुका है। कार्यालय में दो कंप्यूटर आपरेटर व कार्यालय प्रभारी मौजूद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed