फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   State President of Nishad Party Ravindra Mani held a meeting with the workers.

Hamirpur News: निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
State President of Nishad Party Ravindra Mani held a meeting with the workers.
हमीरपुर। निषाद पार्टी की विशेष बैठक का आयोजन मुख्यालय स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद शामिल हुए। उन्होंने बैठक में 13 जनवरी को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में पार्टी के 11वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि पहले हम पर पियाऊ व बिकाऊ का ठप्पा लगा था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के प्रयास से मछुआ समुदाय राजनीत में दखल दे रहा है। उन्होंने प्रदेश की सभी सीटों में चुनाव लड़ने व जीतने की बात भी कही। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------------
डाउनलोड कराया नमो एप
हमीरपुर। नमो एप डाउनलोड एवं विकसित भारत एंबेसडर अभियान के तहत गुरुवार को मुख्यालय स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें युवाओं व क्षेत्रवासियों को नमो एप डाउनलोड कराया व विकसित भारत एंबेसडर मुहिम में सम्मिलित किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के उप सभापति संतोष गुप्ता, भाजपा-पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद, भाजपा नेता कृष्ण कुमार निषाद, जिला विद्यालय निरीक्षक केके ओझा, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------------
भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
मुस्करा। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ब्लॉक स्तरीय बैठक क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रवासियों की सूची भी जारी की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रवासी किशन व्यास,ब्लॉक प्रमुख गोहांड अरविंद राजपूत मुखिया, योगेंद्र गुप्ता आईटी विधानसभा प्रमुख ने भी बैठक को संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed