फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Start-up of highway repairs

हाइवे की मरम्मत का कार्य हुआ शुरू

Sun, 05 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Start-up of highway repairs
नेशनल हाइवे में नालीदार सड़क की मरम्मत करते पीएनसी के कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

ओवरलोड से बर्बाद हुए हाईवे की मरम्मत का कार्य शुरूहो गया है। ओवरलोड के कारण एक तरफ की सड़क पूरी तरह से नालीदार बन गई थी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया और तब मजबूर होकर निर्माण इकाई को सड़क की मरम्मत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


ओवरलोड के चलते दो वर्ष पूर्व बनाई गई हाईवे की सड़क एक साइड से खराब हो चुकी है। टोल टैक्स वसूले जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कबरई से लेकर कानपुर तक एक तरफ की सड़क धंसकर नाली में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन


जिससे दोपहिया वाहन और छोटे वाहन ऊपर-नीचे सड़क पर पड़ने से अनियंत्रित हो जाते हैं और दुर्घटनाएं हो जाती थीं। बीते माह कस्बे के शिवानी गेस्ट हाउस के पास बाइक से जा रहे एक गल्ला व्यापारी को अनियंत्रित होने पर डंपर ने कुचल दिया था। जिस पर सड़क के नालीदार होने की वजह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे दिन इसी स्थान पर बाइक सवार महिला के गिरकर मौत हो गई। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कस्बे में ब्रेकर बनवाने के साथ सड़क की मरम्मत किए जाने की मांग की। इस खबर को अमर उजाला ने 13 मई को प्रमुखता से प्रकाशित किया।


खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी पीएनसी की नींद टूटी  और वह नालीदार हुई सड़क को बनाने में जुट गया है। पीनसी के अवर अभियंता एनपी वर्मा ने बताया कि खराब सड़क को दुरुस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed