{"_id":"5de2b1088ebc3e549a775c91","slug":"sports-hamirpur-news-knp529255350","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिताओं में प्रियंका बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिताओं में प्रियंका बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। स्वामी ब्रह्मानंद जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने प्रतियोगिताओं की चैंपियन प्रियंका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी ने शिक्षा की ज्योति सौंपी है। जिसे संभालना हम सभी का दायित्व है। दो दिन तक चलीं प्रतियोगिताओं में बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रियंका चैंपियन बनी। सौ मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्रियंका प्रथम, सोहनी द्वितीय व रानी पांचाल तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में ह्रदेश तिवारी प्रथम, प्रदुम्न श्रीवास द्वितीय व रामलखन तृतीय रहे। 2 सौ मीटर छात्रा में प्रियंका प्रथम, विनीता द्वितीय, सोनम तृतीय वहीं छात्र वर्ग में प्रदुम्न प्रथम, नरेंद्र द्वितीय व दीपक तृतीय रहे। गोला फेंक छात्र में जयेंद्र ने पहला, आशुतोष ने दूसरा व आदिल ने तीसरा, छात्रा वर्ग में अर्चना ने पहला, प्रियंका ने दूसरा व रश्मि ने तीसरा स्थान पाया।
तवा फेंक में जयेंद्र पहले, पुरुषोत्तम दूसरे व दृगपाल तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा में रोहिनी प्रथम, अर्चना द्वितीय व विनीता तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में प्रियंका ने पहला, रोहनी ने दूसरा व विनीता ने तीसरा स्थान पाया। अध्यक्षता प्राचार्य डा. नीलम कुमार सिंह ने की। नगर पालिका ईओ केके मिश्रा, डा. कैलाश विश्वकर्मा, डा. सुरेंद्र सिंह, डा. सरजू नारायण, आरके मिश्रा, सैयद शाहिद अली, डा. राकेश शर्मा, डा. मोतीलाल, डा. बलवंत सिंह, डा. वीके सिंह, डा. नरेश कुमार, डा. शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय मिनी बालक्रीड़ा का आयोजन
मौदहा (हमीरपुर)। स्थानीय गांधी इंटर कालेज में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय मिनी बालक्रीडा का आयोजन हुआ। इसमें 10 न्याय पंचायतों व नगर क्षेत्र के 358 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद ने शुभारंभ किया। समापन खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में दिलीप कुमार पाटनपुर प्रथम, 100 मीटर दौड़ में रतौली के अजय पाल, 200 मीटर के दौड़ में ईशू गढ़ा, 400 मीटर दौड़ में आकाश तिंदुही प्रथम रहे हैं।
600 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक कुनेहटा के छात्र आशिक, बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शिक्षा गढ़ा व 50 मीटर दौड़ में गढ़ा की ही अनुजा प्रथम रही। खो खो में प्राथमिक स्तर बालिका में गढ़ा प्राथमिक विद्यालय की टीम अव्वल रही। उप खंड अधिकारी व व्यायाम शिक्षक महेश कुमार सहित अध्यापक देवकी नंदन, सूर्य प्रकाश गुप्ता, प्रमोद कुमार, फूलचंद्र, नौशाद अहमद, हरीप्रकाश कुशवाहा, उमाशंकर प्रजापति का विशेष योगदान रहा। संवाद