{"_id":"61a90874f8d1ce61b515b26a","slug":"sport-hamirpur-news-knp6673327187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 24 कुश्तियां, नामी पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 24 कुश्तियां, नामी पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। स्वामी ब्रह्मानंद जन्मोत्सव समारोह पर गुरुवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 24 कुश्तियां हुईं। जाने माने पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दांव पेच दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बांदा के रामभवन व हरियाणा के मुकेश के बीच हुई पहली कुश्ती बराबरी पर छूटी। गल्हिया के अनिल पहलवान ने बांदा के अनंतराम को दो मिनट के अंदर धूल चटा दी। राठ के राहुल ने फतेहपुर के अचल सिंह, राठ के नितेश ने गोरखपुर के सतीश, मवई के बालकिशन ने हरियाणा के रजत पाल को चित किया।
इसी तरह संतोष अलीगढ़ व उदल धौहल, हरि कुरुक्षेत्र व गोविंद भौली, सचिन अलीगढ़ व जितेंद्र मसगांव, आकाश पीलीभीत व दीपेंद्र, बादल अलीगढ़ व बबलू बांदा, अमित बांदा व बाल किशन हरियाणा के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह, प्राचार्य डा.ॅ एसएल पाल व पूर्व प्राचार्य डॉ. यूपी सिंह ने दंगल का उद्घाटन किया। संचालन पूर्व प्रवक्ता अरुण तिवारी ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ. कैलाश विश्वकर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ.नीलम कुमार सिंह, डॉ. बलवंत सिंह, डॉ. नरेश कुमार सिंह, डॉ.वरुण कुमार सिंह, डॉ. दशरथ सिंह, डॉ. रमेश चंद्र मिश्रा, डॉ.शैलेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अतुल शुक्ला, डॉ.कमलेश राजपूत, डॉ.एसपी अग्रवाल, डॉ. राकेश बाबू शर्मा, डॉ. प्रशांत अग्रवाल व आरके मिश्रा आदि मौजूद रहे।