{"_id":"624351005d4ae24669584953","slug":"sp-suspend-daroga-hamirpur-news-knp688242634","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में एसआई व सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामले में एसआई व सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोतवाली मौदहा के नरायच गांव में जेसीबी चालक से मारपीट के मामले में एसआई व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
मौदहा कोतवाली के नरायच गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ डीजल व बैटरी चोरी करने के मामले में शिकायती पत्र दिया गया था। जिसकी जांच 22 मार्च की रात एसआई सत्यविजय सिंह यादव, सिपाही मनीष पाल व दो अन्य पुलिसकर्मी गए और नरायच के ताजुद्दीन को घर से कोतवाली ले आए।
पुलिस ने पट्टे डंडों से उसकी जमकर धुनाई की। जिससे उसके शरीर में चोटों के निशान पड़ गए थे। पुलिस की मार से पीड़ित ताजुद्दीन ने एसपी सहित पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा से मानवाधिकार का हवाला देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।
जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मौदहा कोतवाली में तैनात दारोगा सत्यविजय सिंह सहित सिपाही मनीष को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।