{"_id":"6640ff0c9d62d3e1330fe857","slug":"sp-leader-threatened-to-kill-nagar-panchayat-president-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-111092-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सपा नेता ने नगर पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सपा नेता ने नगर पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की दी धमकी
Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सपा नेता ने शराब के नशे में शनिवार की रात नगर पंचायत अध्यक्ष को फोन कर गाली गलौज की और दरवाजे पर पहुंचकर असलहों का प्रदर्शन करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके सपा नेता को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान किया है। घटना का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
कस्बे के ऊंछा थोक निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ भूरे सिंह चंदेल सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हैं। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह शराब के नशे में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे को फोन किया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद यह स्टेशन मार्ग स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर जा धमके और असलहों का प्रदर्शन करते हुए गाली गलौज करके गोली से उड़ा देने की धमकी दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने रात में ही थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार करके शांति भंग में न्यायालय भेजा गया है। चर्चा है कि आरोपी का बड़ा भाई भी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। शायद उसी को लेकर यह स्थिति उत्पन्न हुई है।