फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP has also suspended the inspector and Muhrrir

एसपी ने दारोगा व मुहर्रिर को किया निलंबित

Sat, 11 Apr 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 11 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
SP has also suspended the inspector and Muhrrir

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के  मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इस पर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने एक दारोगा और मुहर्रिर को निलंबित कर दिया है। इस मामले में जीवन और मौत से जूझ रही मासूम को लेकर कोतवाली आए परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ा था, घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने मामले की पड़ताल की तो पुलिस कर्मियों को दोषी पाया। वहीं पुलिस ने आरोपी को दबिश डालकर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि स्थानीय कोतवाली के एक गांव में बुधवार की देर रात चचेरा बाबा परिवार की चार वर्षीय मासूम को गोद में उठाकर ले गया। गेहूं के  खेत में उसके साथ दुराचार किया। मासूम की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे खेतों में छोड़कर भाग निकला। बेहोशी की हालत में पड़ी मासूम को खेतों में गुरुवार सुबह शौच को गए एक ग्रामीण ने  अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


आनन फानन परिजन उठाकर घर लाए और पानी के छींटे मारे तो होश में आने पर मासूम ने आरोपी का नाम बाबा कहा। परिजनों ने पड़ोस में रह रहे आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मिला। इस पर परिजन मासूम को लेकर स्थानीय कोतवाली पहुंचे। लेकिन कोतवाली में मौजूद दारोगा मो.इकराम व मुहर्रिर भूरालाल ने पीड़ितों की बात ही नहीं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहर्रिर तो सीट पर बैठ मोबाइल पर बातें करने में ही मशगूल रहा। वहीं परिजनों का लंबा इंतजार करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली तब वह अस्पताल पहुंचे।


दरोगा से घटनास्थल पर जानकारी चाही तो वह नहीं बता सके। कहा इसी बीच उनके पास पीड़ित पक्ष के लोग आए और कोतवाली में लंबा इंतजार कराए जाने की जानकारी दी। बताया कि छानबीन पर पाया कि दारोगा और मुंशी की लापरवाही से बच्ची का त्वरित उपचार शुरू नहीं हो सका। इसी के चलते दारोगा और मुहर्रिर को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed