फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP delegation met the victims and consoled them.

Hamirpur News: पीड़ितों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, बंधाया ढाढ़स

Sat, 09 May 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
SP delegation met the victims and consoled them.
फोटो09एचएएमपी-05 पीड़ित परिवार व ग्रामीणों के बीच बैठे सपा नेता। संवाद
कुरारा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल कोतूपुर पटिया गांव पहुंचा। यहां नाव हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजन से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री विशंभर निषाद ने कहा कि तत्कालीन सपा सरकार के शासनकाल में वर्ष 2016 में यमुना नदी पर भोली से कोटरा मकरंदपुर के बीच पुल का निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ था। सरकार बदल जाने के बाद पुल निर्माण का प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। यदि पुल का निर्माण हो जाता तो घटना न होती। जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को पक्का आवास और खेती योग्य जमीन का पट्टा दे। प्रतिनिधिमंडल में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र यादव, शुभकरण परिहार, माया वाल्मीकि, राजबहादुर पाल, रामप्रकाश प्रजापति, अरुण सिंह यादव, रामकरण निषाद, अनुज यादव ग्राम प्रधान भोली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed