फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP and Congress protest against the incident of Lakhimpur Kheri

आम आदमी पार्टी ने सीबीआई जांच कराने की मांग किया

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP and Congress protest against the incident of Lakhimpur Kheri
कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम संजीव कुमार शाक्य को ज्ञापन देते आप पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। इस मौके पर लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, देवेंद्र मोहन चौबे, हिमांशु सैनी, कौशल द्विवेदी, दीपक चक्रवर्ती, पं.बृजेश बादल, प्रदीप निषाद, नीलम निषाद, संजयवीर राजपूत, संतोष निषाद आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं सपा ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तानाशाही करने व लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। तीन सूत्री मांगों का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें मृतक किसानों के परिजनों को दो-दो करोड़ की मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, गृहराज्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने तथा दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, नीरज कश्यप, राजेश कुमार सविता, लाला प्रधान, नईम खान, राजेश श्रीवास, नंदकिशोर शिवहरे, सलीम सिद्दीकी, राघवेंद्र यादव, कन्हैया यादव, विवेक यादव, राजेश श्रीवास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी।- फोटो : HAMIRPUR

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते सपाई।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते सपाई।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed