फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Son shot ten feet away; mother continued selling vegetables

Hamirpur News: दस फीट दूर बेटे को लगी गोली, मां बेचती रहीं सब्जी

Tue, 20 Oct 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Son shot ten feet away; mother continued selling vegetables
फोटो 19 एचएएमपी 35- कांशीराम कॉलोनी में डांडिया नृत्य करती महिलाएं। संवाद - फोटो : Archive
हमीरपुर। कालपी चौराहे पर करीब 10 वर्षों से फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राजकुमार निषाद उर्फ राजू की मौत के बाद सोमवार को माहौल बदल गया। जिस चौराहे पर वह रोजी रोटी कमाते थे, वहीं उनका शव पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। परिजन ने सड़क पर शव रख यातायात बाधित कर दिया। प्रदर्शन के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने उसे वैकल्पिक रास्ते से निकलवाया।
विज्ञापन


राजू की मां राजकुमारी इसी चौराहे पर वर्षों से सब्जी बेच रही हैं। घटना के दिन वह बेटे से महज दस फीट की दूरी पर थीं।
चौराहे पर बढ़ती रही भीड़

सोमवार दोपहर करीब 3:36 बजे प्राइवेट एंबुलेंस से शव पहुंचने के बाद कालपी चौराहे पर भीड़ बढ़ती गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, सीओ यातायात मंजू पांडे, सदर सीओ यशपाल सिंह, सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय, सदर कोतवाल सहित महिला पुलिसकर्मियों और एक बटालियन पीएसी तैनात रही। करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहने के बाद शाम 6:10 बजे जाम खुला।
विज्ञापन

महिला को कोतवाली ले गई पुलिस

मृतक के बेटे सतेंद्र द्वारा एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला भी सामने आया, जो चिल्ला-चिल्लाकर उस महिला पर पिता की हत्या कराए जाने का आरोप लगा रहा था। हालांकि मारपीट की परिस्थितियों और महिला को कोतवाली ले जाने की वजह की सही जानकारी सामने नहीं आई। अपर एसपी ने इस मामले को जांच के दायरे में बताया है। घटना को राजू की मौत से जोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर के सामने आजीविका का संकट

राजू के परिवार में पत्नी सरोज और चार बेटे सत्येंद्र (19), पुष्पेंद्र (17), बाबू (12) और निखिल (10) हैं। वह घर का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। मौत के बाद पत्नी और बच्चों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

ब्रेन हैमरेज की जताई थी आशंका

चचेरे भाई सुनील कुमार के मुताबिक चिकित्सक ने ब्रेन हैमरेज की आशंका जताते हुए करीब 20 मिनट के भीतर कानपुर रेफर कर दिया था। एमआरआई जांच व पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में सिर पर गोली लगने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed