फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Solar connections will be available where there is no electricity

जहां बिजली नहीं, वहां मिलेगा सोलर कनेक्शन

Sat, 06 Jan 2018 11:35 PM IST
हमीरपुर।
हमीरपुर। Updated Sat, 06 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Solar connections will be available where there is no electricity
electricity
गांव में विद्युतीकरण विहीन इलाके में रहने वालों का आशियाना सोलर से रोशन होगा। केंद्र सरकार ने हर घर तक बिजली पहुंचाने की योजना के तहत यह निर्णय लिया है। यह कवायद सौभाग्य योजना का एक हिस्सा है।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन को सर्वे करने के निर्देश दिए गए है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू किया जाना है। सर्वे के बाद उन इलाकों में कैंप लगाकर सोलर कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना संचालित की है। इस योजना में एपीएल व बीपीएल कार्ड धारकों को विद्युत कनेक्शन मुफ्त दिए जा रहे हैं जबकि  सामान्य नागरिकों को 10 आसान किस्तों में संयोजन दिया जा रहा है। सौभाग्य योजना को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में वह क्षेत्र अड़चन बन गए हैं, जहां अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं पहुंचा है अथवा किसी वजह से नहीं पहुंच पा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


। इस तरह के इलाके  में रहने वाले लोग सौभाग्य योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस समस्या का हल तलाश लिया है। विद्युत लाइन न होने से सौभाग्य योजना का लाभ हासिल न कर पाने वाले लोगों को केंद्र सरकार ने सोलर कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। ग्रामीण अंचलों में कैंप लगाकर सोलर कनेक्शन बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed