फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   So leave the drug, not the syringe

दवा तो छोड़ो, सीरिंज भी नहीं

Thu, 30 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
So leave the drug, not the syringe
मौदहा सीएचसी के वार्ड एक में बंद पंखा - फोटो : अमर उजाला

मौदहा कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद खाली हैं। नि:शुल्क इलाज के लिए प्रचार हो रहा है। लेकिन अस्पताल में दवाएं तो छोड़ो, सीरिंज तक मुहैया नहीं है। बजट के अभाव में दो जनरेटर शोपीस बने हैं। वार्डों मेेें ज्यादातर पंखे बंद रहने से भीषण गर्मी में उल्टी दस्त के मरीज बेहाल हैं।

विज्ञापन


कस्बे में उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भारी भरकम भवन है। लेकिन अस्पताल में किसी भी मर्ज का विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। सामान्य रूप से एमबीबीएस चिकित्सक ही मरीजों को देखकर तसल्ली दे रहे हैं। बुधवार को 19 उल्टी दस्त के मरीज भर्ती किए गए। दो पीलिया रोग से, कुछ  बुखार व पेट दर्द तथा बदन में झनझनाहट व अन्य मर्ज के रोगी आए।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक व दो और स्पेशल वार्ड भी पूरी तरह मरीजों से भरे मिले। कम्हरिया गांव निवासी इब्राहीम (45) पेट दर्द व दस्त से पीड़ित था। राजरानी पत्नी जयराम रागौल, फत्तेपुर की रूबी, कुल्लू करगावं, इरशाद निवासी कस्बे के उल्टी दस्त से पीड़ित मिले। बताया कि अस्पताल से सीरिंज तक नहीं मिल रही है, इसके अलावा दवाएं भी बाहर से लानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने चिकित्सकों के लिखे बाहर की दवाओं का पर्चा दिखाया। वार्ड नंबर एक में चार पंखे व एक कूलर लगा है, लेकिन एक पंखा चलता मिला। वार्ड दो में एक कूलर व कुछ पंखे चलते मिले। अस्पताल में कहने को तो चार जनरेटर हैं और कई इनवर्टर अलग-अलग विभागों के लगे हुए हैं। लेकिन दो बड़े  जनरेटर बजट के अभाव में शोपीस बने खड़े रहते हैं।

अस्पताल के अधीक्षक डा.अनिल सचान ने कहा कि अभी कुछ समय पहले आठ हजार सीरिंज लाई गईं थीं। सीरिंज की डिमांड कई दिन पहले की जा चुकी है। उन्होंने बाहर से दवा मंगाने पर कहा कि चिकित्सकों को वही दवा बाहर से मंगानी चाहिए, जो अस्पताल में मुहैया न हो, ताकि मरीज की जान बचाई जा सकें।


कहा कि चार जनरेटरो में एक छोटा जनरेटर वैक्सीन व आवश्यक दवाओं को रखने के लिए चलता है। दो बड़े जनरेटर इनवर्टर न चलने की स्थिति में चलाए जाते हैं। लेकिन उन्हें अप्रैल से इनके तेल के लिए बजट मुहैया नहीं हो सका है। कहा करीब 50 हजार रुपये का तेल उधार ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed