फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SO JALALPUR & Crime Branch Inspector transferred

एसओ जलालपुर व क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर का तबादला

Mon, 10 Apr 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
SO JALALPUR & Crime Branch Inspector transferred
प्रतीकात्मक - फोटो : demo

घटनाओं का खुलासा न कर पाने व जनता के प्रति अच्छा व्यवहार न रखने पर डीआईजी ने एसओ जलालपुर को तबादला चित्रकूट कर दिया है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर का भी चित्रकूट तबादला किया गया है।

विज्ञापन


जलालपुर थानाध्यक्ष स्वामीनाथ पर स्थानीय व क्षेत्र के अन्य लोगों ने एसपी, डीआईजी व अन्य अधिकारियों से शिकायतें की थी। जिसमें उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हटाए जाने की मांग की थी। थानाध्यक्ष मंदिर से सोने के कलश चोरी के मामले को दबाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


अभी तक चोरी की इस घटना का खुलासा नहीं हुआ है। जबकि एक मामले में तत्कालीन राठ कोतवाल एके सिंह को एसपी ने हटाकर पुलिस कार्यालय स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। एसपी एके त्रिपाठी ने बताया कि डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने दोनों इंस्पेक्टरों का चित्रकूट जिले के लिए तबादला कर दिया है। एसपी ने बताया कि सोमवार को दोनों को जिले से कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की कार्यशैली की गोपनीय जांच शुरू
अपराधियों के साथ संलिप्तता होने, गलत कार्यों में सहयोग करने व जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार न रखने वाले पुलिस कर्मियों से लेकर थानाध्यक्षों की कार्यशैली की गोपनीय जांच शुरू हो गई है। ऐसे पुलिस कर्मियों की सूची तैयार हो रही है।


पुलिस विभाग में भारी फेरबदल किए जाएंगे। एसपी एके त्रिपाठी ने बताया कि नई सरकार गठन के बाद आए निर्देशों के तहत पुलिस कर्मियों से लेकर थानाध्यक्षों की कार्यशैलियों की गोपनीय स्तर से जांच कराई जा रही है। बताया कि जांच में यह देखा जा रहा है कि कहीं पुलिस कर्मी की किसी अपराधी से साठगांठ तो नहीं है। साथ ही उसका रवैया जनता के प्रति कैसा है। वह गलत कार्यों में सहयोग तो नहीं करता है। बताया कि ऐसे ही नौ अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच कराई जा रही है। एसपी ने बताया कि जल्द ही जांच पूरी होने व सूची तैयार होने के बाद तबादले किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed