फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Snow returned to the Baba visitors

बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे दर्शनार्थी

Mon, 11 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Snow returned to the Baba visitors
अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल स्थान पर एकत्र सुमेरपुर के लोग। - फोटो : अमर उजाला

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन कर जत्था लौट आया। लौटे दर्शनार्थियों ने बताया कि रास्ते में कड़ी चौकसी रही। कहीं पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जम्मू कश्मीर में एक आतंकी के मारे जाने से पूरी घाटी सुलग उठी है। आतंकी के समर्थन में लोग जगह-जगह पर धरना प्रदर्शन करने के साथ उपद्रव करने पर उतारू हो गए हैं  जिससे जम्मू सरकार ने अमरनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। इससे बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जाने वाले भक्तों को जगह-जगह पर रोक दिया गया है। कस्बे से बीते 29 जून को नरेश शर्मा के नेतृत्व में आठ लोगों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था। जिसमें बिंदा प्रसाद साहू, पंकज तिवारी, अजय पाल साहू, राजेश वर्मा, सूर्यभान गुप्ता, अशोक कुमार व राजनारायन तिवारी शामिल रहे। अमरनाथ यात्रा से वापस लौटे इन भक्तों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जत्थे का नेतृत्व कर रहे नरेश शर्मा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सेना के जवान पग-पग पर तैनात हैं जिससे किसी भी आतंकी हमले की आशंका नहीं है। बताया कि यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह लंगर व गर्म पानी की व्यवस्था की गई है जिससे उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं हुई।

विज्ञापन


बताया कि उन्होंने बाबा बर्फानी के पूर्ण रूपेण दर्शन प्राप्त कर पुण्य लाभ प्राप्त किया है। अमरनाथ यात्री बिंदा प्रसाद साहू ने बताया कि आतंकियों के धमकी भरे फरमान से यात्रियों में कुछ न कुछ दहशत अवश्य है लेकिन सेना के जवानों की मुस्तैदी से यह दहशतगर्दी दिलों से अपने आप समाप्त हो जाती है। बताया कि वह जब वापस लौट आए हैं। उसके बाद ही जम्मू कश्मीर में बवाल शुरू हुआ है। जिससे उनकी यात्रा पूर्ण रूप से सकुशल संपन्न हुई है। अमरनाथ यात्री पंकज तिवारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा में कोई समस्या नहीं आ रही थी। आतंकियों की धमकी का असर भी यात्रियों में नहीं दिख रहा था। सभी यात्री उत्साह के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए चढ़ाई की और दो जुलाई को दर्शन प्राप्त कर तीन को वापस लौट आए। इसके बाद सात जुलाई को अपने कस्बे सकुशल पहुंच गए। बताया कि मौजूदा समय में अपने कस्बे का कोई भी यात्री अमरनाथ में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed