फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sky Rising Muskara beat Sumerpur Titans by 107 runs

Hamirpur News: स्काई राइजिंग मुस्करा ने सुमेरपुर टाइटंस को 107 रन से हराया

Wed, 05 Nov 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sky Rising Muskara beat Sumerpur Titans by 107 runs
फोटो 05एचएएमपी 36- शॉट खेलने की मुद्रा में बल्लेबाज। श्रोत- आयोजक
हमीरपुर। शहर के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्काई राइजिंग मुस्करा की टीम ने सुमेरपुर टाइटंस की टीम को 107 रनों से हरा दिया। सुनील कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

फिटगवा टी 20 टीचर्स प्रीमियर लीग में बुधवार को स्काई राइर्जिंग मुस्करा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सुदीप व संदीप की जोड़ी ओपनर बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरी। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक मोहन ने संदीप को तीन रनों के निजी स्कोर पर आउट कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। प्रभात और रोहित ने टीम को संभालने का प्रयास किया। टीम का स्कोर 41 रन था तभी प्रशांत ने प्रभात को 19 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सुनील ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर शतक बनाया। उनकी 101 रन की पारी नाबाद रही। रोहित ने 51 रन बनाकर भरपूर साथ दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुमेरपुर टीम के बल्लेबाज समीर की गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सके। समीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 28 रन देकर 6 विकेट लिए। पहला विकेट आठ रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि प्रशांत ने 55 रन बनाकर संघर्ष करने का प्रयास किया। पूरी टीम 12.2 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। मुस्करा ने 107 रन से मैच जीत लिया।सचिव उमेश कुमार ने मैच की जानकारी देते हुए कहा कि यह चौथा सीजन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------



संजय के शतक से जीती गोहांड टीम
राठ। प्रीमियर लीक का दूसरा मैच राठ के इंडसवैली ग्राउंड में खेला गया। जहां पर राठ सुपर किंग्स और गोहांड ब्लास्टर के बीच खेला गया। गोहांड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजय राजपूत ने शानदार शतक लगाया। सात छक्के एवं 19 चौकों की मदद से 134 रन की शानदार पारी खेली। गोहांड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 219 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राठ सुपर किंग्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन ही बना सकी और 88 रन से पराजित हो गई। संजय राजपूत को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed