{"_id":"680fc6b6a3a965fc190e5624","slug":"skeleton-of-a-woman-found-in-a-plastic-bag-hamirpur-news-c-12-1-knp1008-1091010-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला महिला का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्लास्टिक की बोरी में बंद मिला महिला का कंकाल
Mon, 28 Apr 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के लरौंद गांव के निकट शिहोनाला के पास रविवार को प्लास्टिक की बोरी में कंकाल मिला है। बोरी के अंदर महिला के अंत:वस्त्र व सलवार कुर्ता भी मिला है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस व फाॅरेसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा। पुलिस के अनुसार कंकाल एक साल से अधिक पुराना है।
बिवांर थानांतर्गत कुनेहटा चौकी के लरौंद गांव में रविवार की शाम कुछ चरवाहों ने शिहो नाला के रपटे किनारे एक प्लास्टिक की बोरी देखी। खोलकर देखा तो उसमें मानव कंकाल दिखा। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान के पति विष्णुदत्त शिवहरे को दी। सोमवार की सुबह इसकी सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पहनावा देख कंकाल महिला का होने की पुष्टि हुई। मौदहा सीओ विनीता पहल ने बताया कि कंकाल काफी पुराना है। फील्ड यूनिट टीम ने इसके सैंपल लिए गए हैं। इसे डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। बताया कंकाल के साथ महिलाओं के कपड़े, सलवार, कुर्ती और अंत:वस्त्र के साथ कुछ कांच की चूड़ियां भी मिली हैं। इससे कंकाल महिला का होने का अनुमान है। आसपास के गांवों के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया लेकिन कंकाल के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।