फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Six dengue cases found in two days, number crosses 130

Hamirpur News: दो दिनों में डेंगू के मिले छह केस, संख्या 130 पार

Thu, 16 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 16 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six dengue cases found in two days, number crosses 130
हमीरपुर। बीते दो दिनों में डेंगू के छह केस मिले हैं। इससे डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 130 पार पहुंच गई है। लगातार जागरूकता और सतर्कता के बावजूद डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। डेंगू वार्ड में मरीजों को रखा जा रहा है। वहीं, 1,707 बर्तनों में लार्वा मिलने पर 51 लोगों को नोटिस जारी की गई हैं। 992 बुखार रोगियों की मलेरिया व डेंगू की किट से जांच की गईं।
विज्ञापन


सोमवार को जहां चार मरीज शहर के नौबस्ता निवासी जयंती (60), गौरा देवी मोहल्ला निवासी राज (15), सुमेरपुर निवासी कृष्णा (17), सोहन (14) डेंगू पॉजिटिव मिले थे। वहीं, मंगलवार को जिला अस्पताल की एलाइजा जांच में दो और केस पाए गए हैं। सभी को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग संचारी अभियान चलाकर लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि आशाओं द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है। लार्वा मिलने पर 51 लोगों को नोटिस जारी की गई हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 7398658030 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed