फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Silauli's team defeated Kheda Shilajit in Kabaddi.

Hamirpur News: कबड्डी में सिलौली की टीम ने खेड़ा शिलाजीत को हराया

Wed, 19 Nov 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Silauli's team defeated Kheda Shilajit in Kabaddi.
फोटो 19एचएएमपी 14 - दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि। संवाद
हमीरपुर। सरीला में बुधवार को परिषदीय विद्यालयों की 39 वीं जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन सभी ब्लाकों के स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में सिलौली की टीम ने खेड़ा शिलाजीत की टीम को हराया।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे के महाराजा महिपाल सिंह क्रीड़ा स्थल पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम बलराम गुप्ता, बीएसए आलोक सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जीतू राजपूत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रथम दिन खो खो, कबड्डी, व दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में बौखर यूपीएस विद्यालय की छात्रा रिया ने प्रथम, मुस्करा जूनियर विद्यालय की पिंकी ने द्वितीय व मुस्करा जूनियर विद्यालय की मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया बालक वर्ग में गोहांड के ओमनारायण ने प्रथम, शेखुपुर के अंश कुमार ने द्वितीय व सिलौली के समर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलौली प्रथम व प्राथमिक विद्यालय खेड़ा शिलाजीत द्वितीय स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर में बालिका वर्ग पचास मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय खेड़ा शिलाजीत की जानवी देवी प्रथम, मुस्करा के पड़ुआ डेरा के कंपोजिट विद्यालय की प्रांसी ने द्वितीय व पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय कुरारा की सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह सौ मीटर दौड़ में खेड़ा शिलाजीत प्राथमिक विद्यालय की जानवी देवी ने प्रथम,कंपोजिट विद्यालय मुटनी की आराधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, बालिका वर्ग खो खो में प्राथमिक विद्यालय खेड़ा शिलाजीत प्रथम व प्राथमिक विद्यालय कुम्हरीया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय खेड़ा शिलाजीत प्रथम व प्राथमिक विद्यालय मसगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed