फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shyari program held in the memory of Saeed maulana Jafri

Hamirpur News: मोहब्बत, भाईचारा का पैगाम किसको दें, वह अमृत पी गए खाली जाम किसको दें

Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shyari program held in the memory of Saeed maulana Jafri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के रहमानिया इंटर कॉलेज में बीती रात सईद मौलाना सलीम जाफरी की याद में ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन निजामुद्दीन पावर व उनके सहयोगियों ने किया। जिसमें मुल्क भर से मशहूर शायरों ने शिरकत की। महशर आफरीदी के शेर मोहब्बत, भाईचारा, अमन का पैगाम किसको दें। लोगों ने खूब पसंद किया।
मुशायरे की सदारत मौलाना खान ने व निजात नदीम फर्रुख अनजान ने दिए। मुख्य अतिथि कमरउद्दीन जुगनू, विशिष्ट अतिथि तुफैल अहमद, शहजाद प्रधान मांचा के अलावा और भी लोगों ने शिरकत की। मुशायरे की शुरुआत नाते नबी से डाॅ. माजिद देवबंद ने की। महशर आफरीदी के शेर मोहब्बत, भाईचारा, अमन का पैगाम किसको दें, वह अमृत पी गए खाली जाम किसको दें। खुर्शीद हैदर का आवामी दर्द है गजल में मेरी, कोई भी शेर दरबारी नहीं है।
विज्ञापन

हाशिम फिरोजाबादी की नज्म इल्म हासिल करो, यह रसूले खुदा का फरमान भी है। इल्म से ही मुकम्मल हर इंसान है, इल्म ही अस्ल में अपनी पहचान है। मुशायरे में शिरकत करने वाले मेहमान शायरों में जनाब माजिद देवबंदी, महशर आफरीदी महाराष्ट्र, अबरार काशिफ अमरावती, खुर्शीद हैदर मुजफ्फरनगर, जहाज देवबंदी, हाशिम फिरोजाबादी, निकहत अमरोही, रूखसार बलरामपुरी के साथ मेजबान शायर मसीह निजामी ने भी अपना कलाम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुशायरे में सबसे ज्यादा हाशिम फिरोजाबाद की नज्म व अबरार काशिफ की नज्म को पसंद किया गया। वहीं खुर्शीद हैदर ने अपने कलाम से मुशायरा में नई जान फूंक दी। आसान अल्फाज में की गई शायरी को लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed