फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Showroom operator accused of embezzling money

Hamirpur News: शोरूम संचालक पर रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 07 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Showroom operator accused of embezzling money
राठ। नगर के पठनऊ मोहल्ला निवासी दिलशाद खान ने समाधान दिवस में बताया कि वह मजदूरी करते हैं। बेटी की शादी के लिए सरीला में एक इलेक्ट्रानिक शोरूम संचालक के पास किस्तों में रुपये जमा किए थे। चार सितंबर को बेटी की शादी होनी थी और कार्ड भी छप गए थे। आरोप लगाया कि शोरूम संचालक ने उनके ढाई लाख रुपये हड़प लिए। इस वजह से शादी रोकनी पड़ी। बताया कि अब 12 दिसंबर की शादी है। शादी में पैसों की जरूरत है पर शोरूम संचालक उनके रुपये नहीं दे रहा। बेटी ने शादी से पहले रुपये न मिलने पर आत्महत्या की धमकी देते हुए समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं पठानपुरा की माया पत्नी सुखदेव ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। उसमें बताया कि एक व्यक्ति ने उनकी जमीन पर केसीसी बनवाकर कब्जा कर लिया है। उनके मकान पर भी कब्जा किए है। आरोप लगाया कि दो व्यक्ति उनका ढाई करोड़ रुपया उधार लिए हैं और वापस नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed