{"_id":"65da2e62773298f9ee05f4a6","slug":"show-cause-notice-to-four-pesticide-sellers-two-suspended-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-108411-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चार कीटनाशक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चार कीटनाशक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, दो निलंबित
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने जिले की 28 कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की। जहां जांच के लिए दो नमूने लिए गए। वहीं, अभिलेखों का उचित रखरखाव न रखने पर चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनियमितता मिलने पर शहर के जनता ट्रेडर्स व निषाद ट्रेडर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक रसायन की उपलब्धता निर्धारित दर पर सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया गया। राठ तहसील में तहसीलदार व उपकृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। उन्होंने 13 कीटनाशक रसायन विक्रताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। सदर व मौदहा में संबंधित तहसीलदार के साथ कृषि रक्षाधिकारी डॉ. इंद्रेषु कुमार गौतम ने आठ कीटनाशक रसायन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें दो कीटनाशक रसायन के नमूने लिए गए।
इसके साथ ही एक विक्रेता को अभिलेखों का रख-रखाव सही ढंग से न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। दो विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया। इसी प्रकार तहसील सरीला में तहसीलदार के साथ अपर जिला कृषि अधिकारी पवन सिंह ने सात कीटनाशक विक्रताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। तीन विक्रेताओं के अभिलेखों का रख-रखाव सही ढंग से न होने के पर कारण बताओ नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
कृषि रक्षाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान रसायन विक्रेताओं को रसायन बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मेमो देने के साथ स्टाॅक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर व रेट बोर्ड पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। लिए गए नमूनों को शीघ्र ही जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा परिणाम प्राप्ति के उपरान्त अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिले में सभी प्रकार के कीटनाशक रसायन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और निर्धारित दरों पर ही बिक्री की जा रही है।