{"_id":"5eb599568ebc3e902626f8d4","slug":"show-arogyasetu-app-than-go-hamirpur-news-knp559157224","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य सेतु एप दिखाओ , तब ही जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य सेतु एप दिखाओ , तब ही जाओ
विज्ञापन
तहसील तिराहे पर राहगीरों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराते यातायात प्रभारी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने अनूठा वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड देखे गए। न होने पर मोबाइल में डाउनलोड कराया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 48 वाहनों का चालान किया गया।
कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन में मिली छूट के बाद बाजार, रोडवेज बसें व जिला न्यायालय खोला गया है। रियायत के बाद प्रत्येक व्यक्ति को मुंह पर मास्क या फिर तौलिया आदि से मुंह ढककर ही निकलने दिया जा रहा। साथ ही बाइक पर एक व्यक्ति को चलने पर छूट दी गई है। वहीं कुछ लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं।
शुक्रवार को यातायात प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा ने तहसील तिराहा, लक्ष्मीबाई तिराहा और कालपी चौराहा में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बाइक सवारों को रोककर मोबाइल चेक किए। आरोग्य सेतु एप जिन मोबाइल पर डाउनलोड मिला उन्हें जाने दिया गया। वहीं जिनके मोबाइलों पर यह एप डाउनलोड नहीं मिले। ऐसे 65 लोगों को एप डाउनलोड कराए गए। वहीं बाइक पर दो या उससे अधिक मिलने पर करीब 48 का चालान किया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार का अभियान अब रोजाना चलाया जाएगा। लोगों ने इस अभियान की तारीफ की।