फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shopkeeper dies due to current in cooler

कूलर में उतरे करंट से दुकानदार की मौत

Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies due to current in cooler
टेढ़ा गांव में हादसे के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के टेढा गांव में कूलर में उतरे करंट से परचून दुकानदार की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

टेढ़ा निवासी मूलचंद सोनकर (32) की गांव में ही परचून की दुकान है। पिता गिरधारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे नहाने के बाद घर में बने मंदिर में पूजा करने के लिए गए तो उन्हें घंटी मौके पर नहीं मिली। बच्चों से मूलचंद्र ने पूछा तो बताया कि कूलर के अंदर पड़ी है। जैसे ही कूलर में पड़ी घंटी को उठाने के लिए उसे छुआ वैसे ही करंट की चपेट में आ गए। परिजन गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)

मृतक मूलचंद्र की फाइल फोटो।

मृतक मूलचंद्र की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed