फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Seventh class student called child helpline, said Papa wants to get married, please stop

Hamirpur: सातवीं की छात्रा ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर किया फोन, बोली-पापा शादी करवाना चाहते हैं प्लीज रोक दो

Sun, 14 Apr 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2024 11:42 PM IST
सार

Hamirpur News: छात्रा की शिकायत पर पुलिस और काउंसलर ने छात्रा के पिता व बुआ को समझाया। नाबालिग की शादी करने पर कानूनी कार्रवाई का भय दिखाया गया और बालिग होने पर ही शादी करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Seventh class student called child helpline, said Papa wants to get married, please stop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के एक गांव की कक्षा सात की छात्रा की शिकायत पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने शादी करने को लेकर दिल्ली जा रहे पिता को चेतावनी दी और बालिग होने पर शादी करने के सख्त निर्देश दिए। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कस्बे में बुआ के पास रहकर कक्षा सात में पढ़ती है।

विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन के डीसी सफवान अहमद ने बताया कि कि उनके पास छात्रा का फोन आया था। बताया कि उसके पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और उसकी शादी अपने परिचित किसी व्यक्ति से करना चाहते हैं। प्लीज उन्हें रोक दीजिए। डीसी की सूचना पर वह काउंसलर रचना बाजपेई, सुपरवाइजर अनुभव शुक्ला व शिखा के साथ छात्रा की बुआ से मिले।
विज्ञापन

छात्रा के पिता व बुआ को समझाया। नाबालिग की शादी करने पर कानूनी कार्रवाई का भय दिखाया गया और बालिग होने पर ही शादी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि पीड़िता पढ़ना चाहती है। टीम ने पिता व बुआ से नाबालिग की शादी न करने का लिखित बयान भी लिया। इससे छात्रा की शादी रुक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed